फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे 145 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की ओर से 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 10 से 14 अक्तूबर तक उड़ीसा में आयोजित की जाएगी। इसमें हरियाणा के 145 एथलीट भाग लेंगे। इनमें रोहतक के पांच खिलाड़ी शामिल है। यह जानकारी एथलेटिक्स हरियाणा महासचिव प्रदीप मलिक ने दी।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि रोहतक से तीन लड़के और दो लड़की सहित कुल पांच एथलीट नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे। रितिक डिस्कस थ्रो इवेंट, निश्चय शॉटपुट-डिस्कस थ्रो इवेंट और हन्नी पेंटाथलॉन इवेंट में दमखम दिखाएंगे। जबकि लड़की वर्ग में तनीषा 3000 मीटर-5000 मीटर दौड़ और रिया वर्मा शॉटपुट इवेंट में जोरदार प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा टीम के साथ टीम कोच जसवंत सिवाच और बीरबल एवं टीम मैनेजर पुनित और रोहतास को नियुक्त किया गया है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें