फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के गुर्जर आंदोलन की वजह से एक ट्रेन रद्द, एक का रूट बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। राजस्थान में गुर्जर आंदोलन का असर मंगलवार को ट्रेनों के आवागमन पर भी पड़ा। इससे चलते जहां एक ट्रेन को रद्द कर दिया गया, वहीं एक ट्रेन का रूट डायवर्ट किया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आंदोलन को देखकर ही ट्रेनों का संचालन होगा। बुधवार को आंदोलन के हालात देखने के बाद अन्य ट्रेनों के संचालन को लेकर फैसला लिया जाएगा।
राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर आंदोलित हो गए हैं। इसके चलते रविवार को धौलपुर, भरतपुर नीमच के आसपास आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक पर आकर बैठ गए। यही नहीं, कई स्थानों पर उग्र प्रदर्शन करते हुए आगजनी की। चूंकि पूर्व में हुए आंदोलन में काफी रेलवे संपत्ति को क्षति पहुंचाई गई थी, इसलिए अब रेलवे प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। रविवार को उग्र आंदोलन होते ही रेलवे प्रशासन ने भरतपुर से होकर गुजरने वाले ट्रेनों में भारी फेरबदल कर दिया है। बताते हैं कि ट्रेन संख्या 19804 कोटा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है, यह ट्रेन मथुरा से भरतपुर होते हुए जयपुर की तरफ जाती है। वहीं, फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस संख्या 19024 रोहतक से नई दिल्ली-मथुरा-भरतपुर होते हुए जयपुर जाती थी। इस ट्रेन को रूट बदलकर संचालित किया गया। सोमवार को यह ट्रेन नई दिल्ली जाने के बजाए झज्जर, रेवाड़ी से अलवर होते हुए रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक वीएस मीणा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोटा एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। वहीं, मुंबई की तरफ जाने वाली फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस को झज्जर से होकर संचालित किया गया है। आगे किन ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा, यह उच्चाधिकारियों के फैसले के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें