फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू राजेंद्रा कालोनी में सीवर जाम और दूषित पेयजल बन गया जी का जंजाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। न्यू राजेंद्रा कॉलोनी निवासियों की सीवर चोक और दूषित पेयजल की समस्या जी का जंजाल बनी हुई है। यहां लंबे समय से सीवर ब्लॉक हैं और पेयजल लाइन में लीकेज होेने से घरों में बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। अब पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारी दोनों समस्याओं के समाधान में लगे हैं लेकिन लीकेज तलाशने में मशक्कत करनी पड़ रही है। विभाग का दावा है कि उन्होंने न्यू राजेंद्रा कॉलोनी की लीकेज तलाशने के लिए मुख्य गली में चार और तीन कट अन्य गलियों में पेयजल लाइन में लगाए हैं। वह शुक्रवार सायं तक हर हाल में कॉलोनी में साफ पानी पहुंचा देंगे।
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ की पेयजल व सीवरेज शाखा इन दिनों सवालों के घेरे में है। विभाग न तो कॉलोनी में सीवर व्यवस्था को सही कर पा रहा है और न ही पेयजल लाइन में साफ पानी पहुंचा पा रहा है। इसके चलते पूरी कॉलोनी में जनता डायरिया, पेट दर्द व अन्य संक्रमण से पीड़ित है। अमर उजाला ने जब लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया तो अधिकारियों की नींद खुली और उन्होंने पेयजल लाइन में लीकेज की तलाश करना शुरू किया। पिछले तीन से चार दिनों में विभाग की पेयजल शाखा ने इस लीकेज को तलाशने का अभियान चलाया हुआ है। एक के बाद एक सात जगह ठेकेदार की लेबर ने गड्ढा खोद कर पेयजल लाइन में कट मारे हैं। विभाग के जेई सुरेश का दावा है कि 80 फीसदी समस्या का समाधान हो गया है, शेष 20 प्रतिशत का समाधान शुक्रवार देर सायं तक हो जाएगा। उन्हें लगभग फाल्ट मिल गया है और उसकी रिपेयरिंग जल्द पूरी हो जाएगी।

मुख्य लाइन साफ नहीं होगी तो कैसे चलेगा काम
विभाग के एक्सपर्ट ठेकेदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि तो न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में मुख्य सीवर लाइन की सफाई न होने से समस्या बढ़ रही है। मेयर भी कह चुके हैं कि इस लाइन की सफाई के लिए बकैट मशीन लगाई जाएं। जनता कॉलोनी व न्यू राजेंद्रा कॉलोनी के एरिया में तकरीबन 1200 से 1500 मेन हाल हैं। इसकी सफाई में एक माह का समय लगेगा, यदि पर्याप्त लेबर के साथ काम कराया जाए लेकिन समस्या यह होती है कि ठेकेदार के पास जरूरत के हिसाब से लेबर ही नहीं होती और समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
जनता कॉलोनी में पेयजल साफ पहुंच रहा है। सुभाष नगर में पेयजल लाइन बदलवा दी गई है। इसके साथ ही न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में लीकेज सही कराने का काम चल रहा है। शुक्रवार तक यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

- एनके गर्ग, एसडीई, पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें