फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी रुप से मजबूत होगी हरियाणा पुलिस, आधे से अधिक उच्च शिक्षित ही आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी रूप से मजबूत होगी हरियाणा पुलिस, आधे से अधिक उच्च शिक्षित आएंगे नजर ---
विज्ञापन


1160 में से 700 रंगरूट बीटेक, एमबीए, एमसीए, एमफिल डिग्रीधारक

- कुछ बोले - देश सेवा के लिये हुये पुलिस में भर्ती तो कुछ ने कहा प्राइवेट सेक्टर में नहीं लग पा रही थी नौकरी तो चुनी ये नौकरी

- पीटीसी में इस बार रंगरूटों को अलग से जनता से समन्वय बनाने की भी दी जा रही है ट्रेनिंग

महबूब अली
रोहतक।
जल्द ही हरियाणा पुलिस न सिर्फ तकनीकी रुप से मजबूत नजर आएंगी। बल्कि आधे से अधिक पुलिसकर्मी उच्च शिक्षित होेंगे। जी हां सुनारिया की पीटीसी में ट्रेनिंग ले रहे 1160 में से करीब 700 रंगरूट उच्च शिक्षित व प्रोफेशनल कोर्स कर चुके हैं।
सीएम भी मानते हैं कि उच्च शिक्षित युवाओं के पुलिस में भर्ती होने का विभाग को फायदा मिलेगा। इस बार रंगरूटों को जनता से समन्वय बनाने की भी ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षित भर्ती होने वाले रंगरूटों का कहना है कि प्राइवेट सेक्टर में धक्के खाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पुलिस में भर्ती हुये। कुछ ने अपराधियों को सबक सिखाने को पुलिस में भर्ती होने की बात कही।

सुनारिया के पीटीसी सेंटर में फिलहाल 1160 रंगरूट ट्रेनिंग हासिल कर रहे हैं। मार्च तक सभी की ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी।
ट्रेनिंग सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार 1160 में से करीब 700 पुलिसकर्मी एमबीए, बीटेक, एमफिल, एमएससी,एमसीए, एम कॉम कर चुके युवा हैं। अमर उजाला ने कई उच्च शिक्षित रंगरूटों से बात की।

एमएससी कर चुके हिसार निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बार-बार प्रयास करने के बाद भी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी नहीं लगा रही थी। पुलिस में आवेदन किया तो तुरंत ही सिलेक्शन हो गया। अब अपराधियों को सबक सिखाया जाएगा।

जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) कर चुके संदीप ने बताया कि अपराधियों को सबक सिखाने के लिए वह पुलिस में भर्ती हुआ है। ट्रेनिंग में बहुत कुछ सीखने को मिला है। लोगों की सेवा करने का अवसर मिलेगा।

बीटेक कर चुके चरखी निवासी अजय व धर्मेंद्र ने कहा कि प्राइवेट नौकरी नहीं लग पा रही थी। पुलिस में भर्ती होकर अब अपराधियों को सबक सिखाया जाएगा। कानून का पालन कराना पहला लक्ष्य होगा।

एमसीए कर चुके मेवात के युद्धिष्ठिर ने कहा कि परिजनों का सपना पहले से ही मुझे पुलिस विभाग में भर्ती कराकर अपराधियों को सबक सिखाने का था। परिजनों के सपने को पूरा करने का मौका मिला है।

एमएससी कर चुके पलवल के नीरज कुमार का कहना है कि जब प्राइवेट नौकरी नहीं लगी तो हरियाणा पुलिस में भर्ती हो गया। अब मेहनत से काम किया जाएगा।

बीएससी व मेडिकल लैब टेक्नीशियन का कोर्स कर चुके सोनीपत निवासी राकेश कुमार ने कहा कि बार-बार प्रयास के बाद भी नौकरी नहीं लग सकी। अब हरियाणा पुलिस में भर्ती होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

बीएससी व जीबीटी कर चुके रोहतक निवासी पवन कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग में भर्ती होकर अब अपराधियों को सबक सिखाया जाएगा। देश की सेवा करना ही पहला उद्देश्य है।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस में उच्च शिक्षित युवाओं के आने से पुलिस की तकनीक जहां मजबूत होगी। वहीं जनता से समन्वय भी बढे़गा। सरकार का प्रयास रहेगा कि इसी तरह उच्च शिक्षित युवाओं को भर्ती किया जाए।
- मनोहर लाल खट्टर, सीएम, हरियाणा

उच्च शिक्षित पुलिसकर्मियों के विभाग में आने से पुलिस मजबूत होगी। शिक्षा के कारण पुलिसकर्मियों का जनता से तालमेल भी बढे़गा
-विजय कुमार, इंस्पेक्टर, पीटीसी, सुनारिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें