पहले दुकानदार फिर समाचार-पत्र के फोटोग्राफर को पीटा
चरखी दादरी।
नगर की पूर्ण मार्केट में पांच-छह युवकों ने पहले तो दुकानदार को पीटा फिर एक समाचार-पत्र के फोटोग्राफर की भी पिटाई कर दी। पुलिस शिकायत पर घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब पांच युवकों ने पूर्ण मार्केट स्थित दुकान में घुसकर दुकानदार राहुल से मारपीट की और फरार हो गए। इस दुकान के सामने ही समाचार-पत्र का कार्यालय भी है। घटना का पता चलने पर समाचार-पत्र का रिपोर्टर दुकानदार के साथ शिकायत करने पुलिस थाने गया तो मारपीट करने वाले युवक समाचार- पत्र के कार्यालय पहुंचे और फोटोग्राफर से मारपीट कर मौके से भाग गए। पीड़ित फोटोग्राफर ने इस संबंध में शिकायत शहर पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार राहुल व फोटोग्राफी सुरेंद्र की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।