फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी: बंद रहा कपड़ा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में बंद रहा कपड़ा बाजार
विज्ञापन

बाढड़ा(चरखी दादरी)।
कस्बे के कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी बिल का विरोध करते हुए मंगलवार को अपनी दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद रखे। इस दौरान कपड़ा व्यापारियों ने रोष जताया और कपड़े को जीएसटी के दायरे से बाहर करने की मांग की। इससे पूर्व कपड़ा मार्केट प्रधान प्रभुदयाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें कपड़ा व्यापारियों ने आगे भी अपनी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया। कपड़ा मार्केट बंद होने से मार्केट में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा जिससे कपड़ा खरीदने आए ग्राहकों को खाली लौटना पड़ा।
दुकानदार बलबीर , साधुराम, रिसाल सिंह, दीनदयाल, दुर्गा अग्रवाल, जीतू ढिल्लो, सोमबीर, राजेंद्र , संदीप , भरथरी आदि ने बताया कि जीएसटी लागू होने से कपड़े पर 28 प्रतिशत तक कर लगेगा जिससे कपड़ा व्यापारियों को मोटा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में कपड़े पर बिना कर लगाए ही मुनाफा नहीं मिल रहा है। यदि जीएसटी लागू होता है तो कपड़े पर कर लगेगा और कपड़े का व्यापार करना घाटे का सौदा साबित होगा। कपड़ा व्यापारियों की मांग है कि कपड़े के व्यापार को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाएं ताकि वे अपना कपड़े का कारोबार जारी रख सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने जीएसटी के विरोध में एक दिन का बंद किया । जिसमें कस्बे के सभी कपड़ा कारोबारी शामिल हुए। यदि जीएसटी के विरोध में दूसरे शहरों में भी विरोध किया जाएगा तो बाढड़ा के कपड़ा व्यापारी साथ देंगे।
प्रभुदयाल, कपड़ा मार्केट प्रधान बाढड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें