फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 36 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई 12वीं की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 2024 सत्र की कक्षा 12 वीं रसायन विज्ञान, लेखाकर्म, लोक प्रशासन की परीक्षा सोमवार को आयोजित हुई। जिले के 36 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा का आयोजन हुआ। कक्षा 12 वीं के 2947 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 12 बजे सभी केंद्रों पर विद्यार्थियों की तलाशी के बाद व प्रवेश पत्र पर अंकित क्यूआर कोड को स्कैन कर केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

केंद्र अधीक्षक ने बताया की जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित हुई। किसी भी केंद्र पर कोई भी नकल का केस नहीं बना। दिशा-निर्देंशों के अनुसार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले सभी विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। कुछ केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिले। केंद्र अधीक्षक के बार-बार कॉल करने के बावजूद कुछ केंद्रों पर समय से पुलिसकर्मी नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें