फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली आरपीएफ से भेजी सात पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर महिलाओं की सुरक्षा में आरपीएफ की सात महिला जवान तैनात
विज्ञापन

डीआरएम के सामने उठा था महिला सुरक्षा का मामला, सीनियर कमांडेंट डा. राजीव ने कहा महिला जवान रखेंगी शरारती तत्वों व मनचलों पर नजर
फोटो.....
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रेलवे स्टेशन व सरकूलेटिंग एरिया में महिलाओं की सुरक्षा के चलते आरपीएफ की 7 महिला जवान तैनात की गई है। इन्हें सीनियर कमांडेंट ने दिल्ली से स्थानांतरित करके भेजा गया है। ये सादा कपड़ों में शरारती तत्वों और मनचलों पर नजर रखेंगी। यह जानकारी सीनियर कमांडेंट डा. राजीव कुमार वर्मा ने दी है।
उत्तर रेल महाप्रबंधक के दौरे के मद्देनजर 15 मार्च को डीआरएम आरएन सिंह रोहतक स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए आए थे। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था का मामला उठा था। वैश्य टेक्निकल इंस्टीट्यूट के मेकेनिकल विभागाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने डीआरएम को बताया कि स्टेशन पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नाकाफी है। कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं को रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज से आवागमन होता है। कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से मनचले न सिर्फ फब्तियां कसते हैं बल्कि छेड़छाड़ भी करते हैं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस शिकायत को डीआरएम ने काफी गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ को जरूरी कदम उठाने के लिए कहा। इसके चलते दो दिन के अंदर दिल्ली में तैनात आरपीएफ की सात महिला जवानों को रोहतक स्थानांतरित कर दिया गया है जिनमें पूनम काजल, संतोष, स्वीटी, मनीषा, ममता, पुष्पा और रुकमेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला जवानों की तैनाती को लेकर अधिकारी असमंजस में
आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके ओझा का कहना है कि इन सातों महिला कर्मियों को तीन-चार दिन के लिए भेजा गया है। वहीं, सीनियर कमांडेंट डा. राजीव कुमार वर्मा का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के चलते सातों महिला जवानों की दिल्ली से रोहतक रेलवे स्टेशन पर तैनाती गई है। तीन-चार दिन के लिए नहीं बल्कि स्थानांतरण करके पोस्टिंग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें