रोहतक। एमडीयू स्थित जिम्नेजियम हॉल में वीरवार को महिला एवं पुरुष वर्ग के अखिल भारतीय अंतर विवि टारगेट बॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। जिनमें एमडीयू की टीम विजेता बनी।
पांच मार्च से आठ मार्च तक होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के 44 विश्वविद्यालयों की टीम रोहतक पहुंची थी। प्रतियोगिता में वीरवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के मुकाबलों में एमडीयू रोहतक की टीम पहले स्थान पर रही। एमडीयू की टीम ने विशाखापतनम की आंध्रा विवि को हराया। वहीं अहमदाबाद की गुजरात विद्यापीठ व मेरठ की स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग के मुकाबलों में फाइनल मैच में एमडीयू की टीम ने विशाखापतनम की आंध्रा विवि को हराया। वहीं तीसरे स्थान पर अहमदाबाद की गुजरात विद्यापीठ व मेरठ की स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि संयुक्त रूप से रही। इस दौरान एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल, भारतीय टारगेट बाल संघ के सचिव सोनू शर्मा आशीष, राजेंद्र, प्रशांत, यामीनी, रवि, पवन शर्मा, सुरेश मेहता, जमाल शरीफ, रमेश राणा, जोगेंद्र, सोमदत्त, टीना, कृष्णदास ने मौजूद रहे।