फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 12 विद्यार्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में जीएलएस के सहयोग से विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों (यूटीडी) के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें 12 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

सीसीपीसी निदेशिका प्रो. दिव्या मल्हान ने बताया कि इस कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम में 49 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जीएलएस के अधिकारियों, एचआर मैनेजर ज्योति शर्मा और उनकी टीम ने विभिन्न चरणों में विद्यार्थियों की क्षमता का आकलन किया। इस कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम में 12 विद्यार्थियों में चेस्टा, सागर रौतेला, गोपाल, सेजल, पूजा, साक्षी शर्मा, अंकित, सचिन, जसकीत सिंह दलाल, निधि, अंबिका और नेहा का चयन विभिन्न पदों पर किया गया। प्रो. दिव्या मल्हान ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। सीसीपीसी के उपनिदेशक डॉ. अमन वशिष्ठ व डॉ. सौरभ कांत ने इस कार्यक्रम का संचालन व समन्वयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें