फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: झज्जर के आठ कॉलेजों सहित 117 ने नहीं दी संपत्ति व देनदारी की सूची

Thu, 14 Nov 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी कॉलेजों को पत्र लिखकर लाइब्रेरी, एनसीसी यूनिट से संबंधित संपत्ति और देनदारी की सूचना मांगी थी, लेकिन झज्जर के आठ कॉलेजों सहित प्रदेश के 117 कॉलेजों ने अब तक यह सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

इस पर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेज प्राचार्य को पत्र लिखकर बचे हुए 117 कॉलेजों को सूचना भेजने के निर्देश दिए हैं। यह सूचना 18 नवंबर तक भेजनी होगी। इसके लिए मुख्यालय की तरफ से सभी 117 कॉलेजों के अलावा सभी जिलों, उपमंडल में स्थित सार्वजनिक पुस्तकालयों के पुस्तकालय अध्यक्ष और सभी एनसीसी यूनिटों को भी भेजा है। इन सभी से फार्म डी-6 के तहत संपत्ति और फार्म डी-8 के तहत देनदारी के बारे में सूचना मांगी गई थी, लेकिन अब तक मुख्यालय को यह सूचना पूरी नहीं मिली है। प्रदेश के केवल 65 कॉलेजों की तरफ से सूचना भेजी गई है।

सूचना न भेजने वाले किस जिले से कितने कॉलेज
इसमें अंबाला के 2, भिवानी जिले के 6, चरखीदादरी जिले के दो, फरीदाबाद जिले के पांच, फतेहाबाद जिले के पांच, गुरुग्राम जिले के 10, हिसार जिले के छह, झज्जर जिले के 8, जींद जिले के पांच, कैथल जिले के चार, करनाल जिले के सात, महेंद्रगढ़ जिले के 10, नूंह जिले के तीन, पलवल जिले के 6, पंचकूला जिले के पांच, पानीपत जिले के चार, रेवाड़ी जिले के सात, रोहतक जिले के सात, सिरसा जिले के चार, सोनीपत जिले के 8 और यमुनानगर जिले के तीन काॅलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें