फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की दो यूनिट बंद होने से 1000 मैगावाट बिजली शॉर्ट फाल, कटों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की दो यूनिटें बंद, 1000 मेगावाट बिजली की हुई कमी,
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेश की दो बिजली यूनिट तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई हैं। इस कारण 1000 मेगावाट बिजली शॉर्ट फाल हुई है। इस किल्लत से बचने के लिए अघोषित कट लगाने पड़ रहे हैं। रविवार को 30 से 60 मिनट के कटों ने लोगों को खासा परेशान किया।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई एसके बंसल ने बताया कि इस बार गर्मी दस दिन पहले आ गई है। इस कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ने के कारण लाइन पर लोड बढ़ गया है। थर्मल की दो यूनिटें तकनीकी गड़बड़ी के चलते बंद होने से दिक्कत बढ़ी है। इसलिए कट लगाने पड़ रहे हैं। सोमवार को भी लगना कट जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटों से लोग परेशान
इधर, रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में कट लगते रहे। इस कारण लोग परेशान रहे। जेल रोड फीडर दिन के अलावा शाम को भी करीब ढाई घंटे बंद रहा। इस कारण छोटूराम नगर, प्रेम नगर व अन्य इलाकों में बिजली गुल रही। सोमवार को भी यही हाल रहेगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें