जनसेवा संस्थान ने दादरी शाखा का किया उद्घाटन
मानसिक दिव्यांगों को मिलेगा आसरा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जन सेवा संस्थान ने दिल्ली बाईपास स्थित गोशाला परिसर में अपनी दादरी शाखा का उद्घाटन किया, इसमें मानसिक दिव्यांगों को आसरा मिलेगा। इसमें जन सेवा संस्थान संस्थापक एवं संचालक महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. परमानंद का सानिध्य रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य एजूकेशन सोसायटी रोहतक के पूर्व प्रधान राजेंद्र कुमार बंसल ने की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि यश जैन, बतौर विशिष्ठ अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी अर्जुन देव शर्मा, नवीन जैन व अनिल गुलिया उपस्थित रहे।
रविवार को वैदिक रीति रिवाज, संपूर्ण मंत्रोच्चारण व हवन यज्ञ के साथ आयोजन का शुभारंभ किया गया। इसमें उपस्थित सेवा भावी दान दाताओं ने बतौर यज्ञमान पूर्णाहुति अर्पित की। इसके उपरांत महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद ने रिबन काट कर विधिवत रूप से दादरी की शाखा का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालकिशन अग्रवाल, कैलाश रिटोलिया, सत्यनारायण गुप्ता, सुनील मंगला, सत्यनारायण समसपुरिया, ओमप्रकाश, राजकुमार, मुकेश, लोकेश जैन, मनीष मित्तल, कृष्ण, साध्वी कौशल महाराज, सुमित सुहाग, धीरज जैन, सुदेश वर्मा, रोशनी शर्मा, सुनील खुडानियां, मोहन लाल बामलिया, वैश्य एजूकेशन सोसायटी चरखी दादरी पूर्व प्रधान राधेश्याम गर्ग, विजय गर्ग, रेखराज देवसरिया, विष्णु चेतनपुरिया, मांगेराम चरखी, राजेश चरखी, स्वर्ण गुप्ता, आचार्य गौरव दीक्षित, प्रदीप, अनिल, रामदयाल पाहवा, अनीता अरोड़ा, कृष्णा धवन, राजेश सोनी, शुभम शर्मा, सुबोध गर्ग, रजत ऐरन, पवन आदि उपस्थित रहे।