फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के विश्वविद्यालयों में इनसो आज करेगा तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। छात्र संघ चुनाव की मांग के चलते सोमवार को प्रदेश भर की सभी विश्वविद्यालयों में इनसो छात्र संगठन तालाबंदी करेगा। पूर्व घोषणा के अनुसार, इनसो छात्र संगठन सभी विश्वविद्यालयों में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
दरअसल, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने तीन दिन पहले सरकार से छात्र संघ चुनाव की घोषणा करने की मांग की थी। तीन दिन में घोषणा नहीं होने पर उन्होंने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में 21 अगस्त से तालाबंदी और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी। इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने बताया किविश्वविद्यालयों में तालाबंदी और हड़ताल को लेकर तीन मुख्य केंद्र बिंदु बनाए हैं। हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में सांसद दुष्यंत चौटाला और कुरुक्षेत्र में आंदोलन की अगुवाई दिग्विजय चौटाला करेंगे। रोहतक की जिम्मेदारी प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल को सौंपी गई है। इनसो प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि सुबह नौ बजे सभी विश्वविद्यालयों में ताला लगाकर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। जब तक खुद मुख्यमंत्री आश्वासन नहीं देंगे, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। आंदोलन को सफल बनाने के लिए इनसो ने शिक्षक संघ और गैर शिक्षक कर्मचारी संघ से भी आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले कुलपति
इस आंदोलन को लेकर मुझे जानकारी नहीं है। यदि ऐसा होता है तो पुलिस-प्रशासन अपने स्तर पर काम करेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन भी पुलिस-प्रशासन का सहयोग करेगा।
- प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया, कुलपति एमडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें