फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलानौर अनाज मंडी में 1.15 लाख क्विंटल गेहूं की आवक, 2 हजार का उठान

विज्ञापन
अनाज मंडी में खुलें में पड़ी हुई गेहूं की फसल। - फोटो : नगर निगम में धरने पर बैठे पार्षद एव लक्ष्मीनगर के लोग। संवाद
विज्ञापन
कलानौर। स्थानीय अनाज मंडी में गेहूं का उठान पिछले एक सप्ताह से प्रभावित होने के कारण आढ़तियों में रोष है। गेट पास और इनवाइस जारी न होने से उठान ठप है। मंडी में गेहूं का स्टॉक हो गया है।अब तक 1 लाख 15 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। 60 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद एजेंसी की ओर से की जा चुकी है। इसमें से सिर्फ 2 हजार क्विंटल का ही उठान हो पाया है।
विज्ञापन

आढ़ती नवीन राठी, नरेश बसाना, सोनू निगाना, मुकेश परमार, राम अवतार, संजय, भीम सिंह व अमित दुआ ने बताया कि उठान न होने के कारण मंडी में जगह कम पड़ने लगी है। बड़ी मात्रा में गेहूं खुले में रखना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव के चलते बारिश का खतरा बना हुआ है। इससे गेहूं के भीगने और नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
आढ़तियों ने कहा कि एफसीआई के ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी समस्या के चलते कार्य प्रभावित हुआ है। ऑफलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बावजूद उठान की गति बेहद धीमी है। दूसरी ओर किसानों की ओर से भुगतान के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इससे आढ़तियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
दो दिन से उठान शुरू हुआ है। ऑफलाइन इनवाइस की जा रही है। खरीद पोर्टल में तकनीकी समस्या बताई जा रही है। जल्द ही भारी मात्रा में गेहूं का उठान शुरू कर दिया जाएगा। -बिजेंद्र, मंडी सुपरवाइजर, कलानौर
विज्ञापन

अनाज मंडी में खुलें में पड़ी हुई गेहूं की फसल।- फोटो : नगर निगम में धरने पर बैठे पार्षद एव लक्ष्मीनगर के लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें