फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिबबब

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू की परीक्षाएं 9 व 17 मई से
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की पांच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रमों के इकोनोमिक्स, अंग्रेजी, लोक प्रशासन, कामर्स और गणित की दूसरे, चौथे, छठे, आठवें व दसवें सेमेस्टर तथा छह वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम के एमएफए की दूसरे, चौथे, छठे, आठवें, दसवें व बारहवें सेमेस्टर की फुल, री-अपीयर तथा इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 9 मई से प्रारंभ होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि यूजी, पीजी डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस, एपीजीडीसीए, योगा साइंस, तबला, हरमोनियम और पीजीडीआरपी सेमेस्टर स्कीम के दूसरे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर की परीक्षाएं भी 9 मई से प्रारंभ होंगी। इन परीक्षाओं की डेट शीट विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

वहीं बीई, बीटेक-दूसरे, चौथे, छठे, आठवें सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर तथा सातवें सेमेस्टर की केवल री-अपीयर की परीक्षाएं 17 मई से प्रारंभ होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि इन परीक्षाओं की डेट शीट विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। संबद्ध संस्थानों व महाविद्यालयों के निदेशक, प्राचार्य एडमिट कार्डस और कांफीडेंशियल लिस्ट अपने कालेज पैनल से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें