फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव तय, सीएम से मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित.......
विज्ञापन

जुलाई या अगस्त में होंगे निगम चुनाव, सीएम की हरी झंडी से भाजपा चुनावी मूड
: शहर में लगेगा कंस्ट्रक्शन वेस्ट प्लांट, पीछे होंगी हिसार रोड की दुकानें
: अवैध कालोनियों को वैध करने की तैयारी, अमृत योजना के तहत खर्च होंगे सीवरेज व पानी पर 258 करोड़ रुपये
: सोनीपत स्टैंड के बाद, सेक्टर 2 व 21 में बनेंगे कम्यूनिटी सेंटर
: 30 जून को खत्म हो रहा है मौजूदा निगम पार्षदों का कार्यकाल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रोड शो के साथ ही नगर निगम के चुनाव को हरी झंडी दे दी है। प्रदेश के छह निगमों के साथ रोहतक निगम के जुलाई या अगस्त में चुनाव होंगे। इसके साथ ही भाजपा निगम चुनाव के मूड में आ गई है। सीएम ने खुलकर आधा दर्जन घोषणा कर शहर की सियासत में चुनावी पाशा फेंक दिया है।
सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान विकास कम और विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का ज्यादा खेल खेला गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से करीब साढ़े तीन साल में रोहतक सिटी को 1200 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट दिए। अब बाहरी कॉलोनियों के लिए अमरूत योजना के तहत सीवरेज और पानी के लिए करीब 258 करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी है, वहीं सुनारिया गांव के पास कंकरीट वेस्ट से टाइल बनाने का प्लांट लगाने की योजना को हरी झंडी दे दी गई है। यह प्लांट करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा। शहर की बाहरी कालोनियों में सीवरेज पर 130 करोड़ रुपए तो पानी पर 95 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसमें से खासकर पुराने शहर की बाहरी कालोनियों में कई योजनाओं को लागू किया जाएगा। रोहतक शहर में कई वर्षों से 70 से अधिक अवैध कालोनियों में विकास के कार्य नहीं हुए थे, लेकिन अब इनको वैध करके तमाम सुविधाएं मिलने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शहरी निकाय विभाग की ओर से बिल्डिंग वेस्टेज का प्लांट लगाया जाएगा, जिसमें टाइल तैयार होंगी। इसे भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

बाक्स
सेक्टर 2 में बनेगा सामुदायिक केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी आईटीआई के मैदान में शहीद मदनलाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र बनने के बाद अब सिटी को दो ओर नए सामुदायिक केंद्र बनेंगे। सोनीपत स्टैंड के बाद सैक्टर 2 में करीब 8 करोड़ रुपए और सेक्टर 21 में करीब 13 करोड़ रुपए की लागत से सामुदायिक केंद्र बनेंगे। जबकि सेक्टर 5 में सामुदायिक केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में हैं।
बाक्स
इन परियोजनाओं पर कार्य तेजी पर
मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से एलीवेटेड रोड का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 350 करोड़ रुपए की लागत से देश के पहले रेलवे ऐलिवेटिड रोहतक गोहाना रेलवे लाइन का कार्य आरंभ हो गया है। वहीं रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन बिछाने का कार्य भी तेजी से जारी है। आईएमटी रोहतक में करीब 20 एकड़ में मेगा फूड पार्क बनेगा। इस पर भी काम चालू हो गया है। जेएलएन से सोनीपत स्टैंड स्थित जल घर तक पानी के नाले को ढकनेे का कार्य भी प्रगति पर है। स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करने के उद्देश्य से सामान्य अस्पताल को अपग्रेड बनाने का काम किया है। इसके अलावा पीजीआईएमएस में 10 करोड़ रुपए की लागत से न्यूक्लियर मैडिसन काम्पलैक्स का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
बाक्स
शहर के दूसरे बाजारों में भी लेंगे सीसीटीवी कैमरे
वहीं, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि नगर निगम की ओर से घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए मौजूदा वाहनों के अलावा अन्य वाहन खरीदने की तैयारी चल रही है। लगभग सात करोड़ रुपए की लागत से अप्पू घर का निर्माण कार्य शुरू तथा चौधरी देवीलाल पार्क का निर्माण करने के लिए टेंडर आमंत्रित किये जा चुके है। इस पार्क पर लगभग 3.92 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। शहर के हुडा सैक्टरों की सड़कों की मरम्मत पर ढ़ाई करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। ग्रोवर ने बताया कि आने वाले दिनों में रोहतक शहर में सीसीटीवी प्रोजेक्ट का दूसरे बाजारों में भी विस्तार किया जाएगा। खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए एमडीयू में सिंथैटिक ट्रैक बिछाने का कार्य किया जा चुका है तथा इसी परिसर में एक करोड़ रुपए की लागत से सरदार वल्लभभाई पटेल क्त्रिस्केट पवेलियन एवं खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है।
बाक्स
पीछे होंगी हिसार रोड की दुकानें
व्यापारी नेता गुलशन निझावन ने बताया कि हिसार रोड के व्यापारी सीएम से मिले। सीएम के सामने हुडा के अधिकारियों ने कहा कि वे पुराने गर्वमेंट स्कूल के ग्राउंड में से दुकानदारों को जमीन देने के लिए तैयार हैं, ताकि सड़क को चौड़ा किया जा सके। इससे दुकानदारों को भी कोई नुकसान नहीं होगा। सीएम ने प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए कहा कि व्यापारियों के हित में कदम उठाएं।
विज्ञापन

बाक्स
रोड शो में ये संगठन रहे आगे
रोड शो के दौरान समस्त अग्रबंधु एवं अग्रवाल समाज, मंडी चौबीसी परिवार, अनाज मंडी फूड ग्रेन डीलर्स एसोसिएशन, प्रदेश भठ्ठा एसोसिएशन, युवा स्वर्णकार संघ, झज्जर रोड ट्रैडर्स एसोसिएशन, घनीपुरा व्यापार मंडल, पुरानी अनाज मंडी एसोसिएशन, एसएस जैन सभा रेलवे रोड़, लघु उद्योग व्यापार संघ सैनिक कॉलोनी, डेयरी संघ, सनातन धर्म पंजाबी सभा, शौरी क्लॉथ मार्किट, समस्त कपड़ा व्यापारी, प्रताप चौक एसोसिएशन, प्लाइवुड ट्रैडर्स एसोसिएशन, लाला लाजपत राय फर्नीचर मार्किट एसोसिएशनों, सुभाष मार्किट एसोसिएशन, पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का रोड शो के दौरान स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें