फर्जी नाम बताकर नशीली वस्तुओं की सप्लाई करता है बिहार का युवक
- सीआईए ने आरोपी की तलाश में बिहार में दी दबिश, नहीं लग सकी सफलता हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बिहार का युवक फर्जी नाम से नशीली वस्तुओं की सप्लाई हरियाणा में कर रहा था। आरोपी की तलाश में पुलिस ने बिहार के गोपालगंज की खाक छानी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। सीआईए ने जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।
सीआईए के प्रभारी नवीन कुमार, एएसआई सुशील कुमार व उनकी टीम ने तीन दिन पूर्व ही बिहार निवािसी सेक्टर तीन में रह रहे हरिकिशन को 11 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में बिहार के ही एक व्यक्ति से गांजा कम दामों पर खरीदने का खुलासा किया था। सीआईए 1 ने आरोपी की तलाश में बिहार की खाक छानी थी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। बताया कि जांच में सामने आया है कि नशीली वस्तुओं की सप्लाई करने वाला बिहार का युवक फर्जी नाम बताकर नशीली वस्तुओं की सप्लाई करता है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही फरार आरोपी का गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक टीम ने बिहार में ही आरोपी को पकड़ने के लिए डेरा डाल दिया है।