फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटमैन अन्य रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा को हम खुद देंगे पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुरा फाइल नंबर-दो
विज्ञापन


गेटमैन अन्य रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा को हम खुद देंगे पहरा
सिंहपुरा के ग्रामीण बैठक में बोले- रेलवे कर्मचारियों को नहीं होने दी जाएगी किसी भी तरह की परेशानी
गोपनीय तरीके से ग्रामीण आरोपियों की तलाश में जुटे, रेलवे कर्मचारी बोले- मारपीट व धमकी के मामले नहीं रुके तो डयूटी देना हो जाएगा मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गेटमैन के साथ मारपीट की घटना को लेकर सिंहपुरा के ग्रामीणों ने भी रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर आरोपियेां को तलाश कराने का आश्वासन दिया। यहीं नहीं लिखित में दिया कि यदि आरोपी गांव के है तो वह खुद ही आरोपियों को जीआरपी के हवाले कर देंगे। यहीं नहीं गेटमैन व रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा को ग्रामीण खुद पहरा देने को भी तैयार है। उधर रेलवे कर्मचारियों ने जल्द मामलों पर अंकुश न लगने पर ड्यूटी देने से साफ इनकार कर दिया।
सिंहपुरा गांव के पास गेटमैन बलबीर के साथ मारपीट के मामले को लेकर रेल अधिकारियों के गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में गेटमैन व अन्य रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि आए दिन रेलवे कर्मचारियों के साथ कुछ लोग मारपीट करते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। कहा कि यदि मारपीट व धमकी के मामले नहीं रुके तो वे ड्यूटी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लिखित में रेलवे अधिकारियों को दिया कि यदि आरोपी गांव के हैं तथा उन्हें पता चलता है तो वह आरोपियों को खुद ही पुलिस के हवाले कर देंगे। यहीं नहीं रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा को ग्रामीण बारी बारी से रात में पहरा देने को भी तैयार है। ग्रामीणों ने कहा कि गोपनीय तरीके से वे खुद आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। किसी भी रेलवे कर्मचारी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें