फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में लगाया कैंप, बच्चों, किसानों को पढ़ाई और सुरक्षा के लिए कर रहे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग..... गोहाना रोड स्थित मेला ग्राउंड में चल रहे तृतीय एग्रो लीडर समित-2018 मेले में सरकारी विभागों ने लगाए स्टाल, कर रहे किसानों को जागरूक
विज्ञापन

हेडिंग..... मेले में लगाया कैंप, बच्चों, किसानों को पढ़ाई और सुरक्षा के लिए कर रहे जागरूक
प्वाइंटर... अप्रैल के पहले सप्ताह में आएगी ‘दिशा’ पत्रिक
फोटो समेत
शैलेश तिवारी
रोहतक।
गोहाना रोड स्थित मेला ग्राउंड में चल रहे तीन दिवसीय तृतीय एग्रो लीडर समिट-2018 मेले में सभी विभागों ने अपने-अपने स्टाल लगाए थे। मेले में सरकारी के साथ प्राइवेट कंपनियों के स्टाल लगाए थे। सभी अपने-अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही अपने उत्पादों को बेच भी रहे थे। लोगों को जागरूक करने के लिए कुछ स्टाल भी लगाए गए थे।
हाल नंबर बी में स्टाल नंबर 62 में लगाए गए डीडीए के स्टाल में विभाग के अधिकारी मेले में आए हुए किसानों को जागरूक करने में खासी मदद कर रहे थे। स्टाल पर आ रहे किसानों को बताया जा रहा था कि बच्चों के स्किल को कि तरह से बढ़ाने में उनकी मदद करे। बच्चों से जाने वह क्या चाहते हैं, उन पर किसी भी तरह का दबाव व प्रेशन न बनाएं।
विज्ञापन

बच्चों की स्किल को बढ़ाने का रहता है प्रयास
डीडीईओ रोहताश वर्मा ने बताया कि स्टाल पर आ रहे किसानों को जागरूक किया जा रहा है इसके साथ ही उनके शिक्षा से संबंध नई तकनीक के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग के सभी शिक्षक मिलकर समाज में शिक्षा को बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक भी कर हैं, समय-समय पर विभाग की टीम गांव-गांव में भी किसानों और बच्चों को पढ़ाई की ओर अग्रसर करने का काम करते हैं। हमारा प्रयास रहता है कि कक्षा के सभी बच्चे पास होकर एक साथ ही अगली कक्षा में प्रवेश करें।
बच्चों में जागरूकता के लिए भी लगाते है लीगल कैंप
डीडीईओ ने बताया कि आजकल के बढ़ते अपराध को देखते हुए विभाग बच्चों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर लीगल कैंप भी लगाता है। कैंप के अंतर्गत सभी को लीगल तौर पर उनके अधिकारों के बारे में बताया जाता है। कैंप के अंतर्गत असुरक्षित स्पर्श और सुरक्षित स्पर्श के बारे में खास तौर पर समझाया जाता है। किसी भी तरह की समस्या के लिए अपने माता-पिता या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को बताएं।
विज्ञापन

बेटी बचाओ कैसे बेटी पढ़ाओ कैसे
डीडीईओ ने बताया कि विभाग कॅरियर काउंसिलिंग के लिए ‘दिशा’ पत्रिका लांच करने वाला है। यह पत्रिका अप्रैल के पहले सप्ताह में उपलब्ध हो जाएगी। पत्रिका के माध्यम से लोगों में पॉजिटीव विचार लाने का प्रयास होगा। इसके माध्यम से हम लोगों को बताएंगे कि बेटी बचाओ कैसे बेटी पढ़ाओ कैसे। कृषि मेले में स्टाल पर डीडीईओ रोहताश वर्मा, जसबीर धनखड़, अलका मदान, पुष्पा शर्मा, दामिनी शर्मा सहित अन्य विभाग के अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें