फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बाढड़ा सीआईए ने घिकाड़ा नहर के समीप से एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी की पहचान एमसी कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ चेयरमैन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि वीरवार दोपहर बाढड़ा सीआईए को सूचना मिली कि घिकाड़ा नहर के समीप एक युवक अवैध हथियार लिए घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके तुरंत बाद सीआईए प्रभारी अपनी टीम सहित संभावित जगह पहुंचे। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर वहां खड़े एक युवक ने मौके से भागने का प्रयास किया। सीआईए टीम न उसका पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर की देशी पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ करने पर उसकी पहचान दीपक उर्फ चेयरमैन के रूप में हुई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें