फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे के हत्या के आरोपी दो मामा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भांजे के हत्या के आरोपी दो मामा गिरफ्तार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
चहड़ पहाड़ी निवासी युवक की हत्या के आरोप में सदर थाना पुलिस ने मृतक के दो मामा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव चरखी निवासी आनंद व जगवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। फिलहाल तीसरी आरोपी मृतक युवक की मामी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रघवीर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को दादरी से गिरफ्तार किया है।
सदर थाना प्रभारी रघवीर सिंह ने बताया चहड़ पहाड़ी निवासी अंकित (24) गत 24 अक्तूबर अपने मामा के गांव चरखी आया था। यहां अंकित से उसके मामा जगवीर व आनंद और मामी गीता ने मारपीट की इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि उसे दादरी सिविल अस्पताल से रेफर किया गया था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए हिसार के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने अस्पताल में उपचाराधीन अंकित के बयान पर दोनों मामा व मामी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया था। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि उपचाराधीन अंकित ने दम तोड़ दिया है। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम हिसार पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक अंकित की मां सूरजमुखी के बयान पर मामा जगवीर, आनंद व मामी गीता पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
पुलिस जांच में सामने आया है कि जगवीर व आनंद ने मृतक अंकित के परिवार से कुछ समय पहले 14 लाख रुपये उधार लिए थे और गत 24 अक्तूबर को भी अंकित एक लाख रुपये लेकर चरखी आया था। इस दौरान ही मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया जिसमें अंकित को गंभीर को चोटें आई और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जगवीर व आनंद को गिरफ्तार कर लिया है।
रघवीर सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें