फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों से लूटपाट, बदमाशों से भिड़े एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवारों से लूटपाट, बदमाशों से भिड़कर एक दबोचा
विज्ञापन

- कच्चा चमारिया रोड पर हुई वारदात, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बाइक सवार पांच आरोपियों ने कच्चा चमारिया रोड पर तीन युवकों से लूटपाट की। मगर युवक आरोपियों से भिड़ गये। इसके बाद एक आरोपी को दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सांघी के अंकित ने बताया कि वह बुधवार रात को अपने भाई को लेने माता दरवाजा आया था। उसका भाई गाड़ी चलाता है। अंकित के साथ गांव का ही रविंद्र भी था। वह बाइक से गांव में आ रहे थे। जब वह कच्चा चमारिया रोड पर पहुंचे तो कुछ आरोपी लूटपाट के इरादे बाइक लेकर पीछे चल दिये। इस पर अंकित ने बाइक की स्पीड तेज कर दी। मगर आरोपियों ने पीर्छे ईंट फेंकनी शुरू कर दी। कुछ ही दूरी पर अंकित की बाइक को रुकवा लिया। आरोपियों के पास हथियार थे। आरोप है कि पहले तो पांचों आरोपियों ने अंकित सहित तीनों के साथ मारपीट की। इसके बाद उनसे एक मोबाइल और दस हजार रुपये लूट लिये। तीनोें ने शोर मचा दिया और आरोपियों से भिड़ गये। इस दौरान एक आरोपी को दबोच लिया बाकी चार मौके से फरार हो गये। बाद मेें पुलिस को मामले की सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। अब पुलिस आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। उसके साथियों को पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें