फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक विधानसभा में 11 हजार मतदाता पाए गए मृत

Sun, 19 Jul 2026 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विधानसभा रोहतक में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के दौरान वर्ष 2002 की मतदाता सूची के बाद से 11 हजार मतदाता मृत पाए गए हैं। रोहतक विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर का 73 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) आशीष कुमार ने शनिवार को एसआईआर अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि रोहतक विधानसभा क्षेत्र में कुल 2.01 लाख मतदाताओं में से 1.46 लाख मतदाताओं का सत्यापन पूरा कर लिया गया है, जबकि 55 हजार मतदाताओं का सत्यापन अभी बाकी है। एसआईआर के दौरान 12 हजार मतदाता दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित पाए गए हैं जबकि 1300 मतदाता डुप्लीकेट मिले हैं। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का सत्यापन जरूरी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें