फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 106 नये मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 4537

विज्ञापन
106 new corona cases in the district, number of infected reached 4537
विज्ञापन
रोहतक। जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, मंगलवार को 106 नये मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें सबसे अधिक कलानौर में नौ व महम में सात संक्रमित मिले हैं। दोनों एरिया कोरोना संक्रमण को देखते हुए हॉट स्पॉट बने हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4537 पहुंच गई है। गनीमत यह है कि अब तक 3327 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। हालांकि 46 मरीज कोरोना के उपचार के दौरान दम भी तोड़ चुके हैं। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या जिले में 1164 हो गई है। इसमें 41 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं तो 1123 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो संक्रमण बढ़ने का स्तर 4.5 प्रतिशत और रिकवरी रेट 73.3 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

ये मिले नये संक्रमित
पुलिस लाइन में छात्र, चिन्योट कॉलोनी का बिजनेसमैन, गृहिणी व बुजुर्ग, हुडा कांप्लेक्स की गृहिणी, कलानौर का दो छात्र-छात्रा, गृहिणी, पांच बिजनेसमैन, आदर्श नगर का छात्र, झंग कॉलोनी के दो दुकानदार, गृहिणी व नौ माह का बच्चा, शिवम एन्कलेव का दुकानदार, निजी कर्मचारी व बिजनेसमैन, निजी कर्मचारी, निंदाना दो निजी कर्मचारी, इंद्रा कॉलोनी निजी कर्मचारी, गृहिणी, निजी फैक्टरी का स्टाफ, महम की चार गृहिणी, दो छात्र, मजदूर, खरकड़ा का छात्र, आंबेडकर कॉलोनी सरकारी कर्मचारी, गांधी नगर का छात्र, घन्नी पुरा का बिजनेसमैन, जवाहर नगर में ट्रांसपोर्टर, रूप विहार का छात्र, हुडा कांप्लेक्स की मेड, साईंदास कॉलोनी की गृहिणी, दो दुकानदार व बिजनेसमैन, लाहली की दो गृहिणी, डीएलएफ कॉलोनी में डेयरी मिल्क संचालक, दुर्गा कॉलोनी का बुजुर्ग, सेक्टर एक में गांधी कैंप का दुकानदार, निजी कंपनी की महिला कर्मी, ओमेक्स सिटी झज्जर सरकारी स्कूल की टीचर, सेक्टर 35 सनसिटी एसडीओ भिवानी, रामगोपाल कॉलोनी में निजी कर्मचारी, सांघी में झज्जर का कर्मचारी, कनैहली गृहिणी, काहनौर में खरावड़ का निजी कर्मचारी, जनता कॉलोनी में निजी स्कूल की टीचर, गृहिणी, शास्त्री नगर निजी स्कूल की टीचर, लाखनमाजरा की छात्रा, दुकानदार, देव कॉलोनी में चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टाफ, छात्र व सेवानिवृत, जगदीश कॉलोनी की गृहिणी, छात्र, तीन साल का बच्चा, महिला मेड, जवाहर नगर का बेरोजगार, डेयरी मोहल्ला बिजनेसमैन, सरकारी महिला टीचर फतेहगढ़, सलारा मोहल्ला का मजदूर, घिलोड कलां का सुरक्षा गार्ड, तिलक नगर दुकानदार, श्रीनगर कॉलोनी की छात्रा, अशोक नगर निजी कर्मचारी, तेज कॉलोनी की बुजुर्ग, आर्य नगर का बिजनेसमैन, कैलाश कॉलोनी में छात्रा, गृहिणी, प्रधाना मोहल्ला का बिजनेसमैन, सूर्या नगर की महिला टीचर, सेक्टर चार का सेवानिवृत्त, सेक्टर तीन की गृहिणी, विशाल नगर का निजी कर्मचारी, सुनारिया जेल में एक, सेक्टर दो में सहायक हुडा कार्यालय की महिला कर्मी, डीएलएफ कॉलोनी में एक, वेटरनिटी सर्जन, बड़ा बाजार में बिजनेसमैन, सेक्टर 14 का दो निजी कर्मचारी, सनसिटी का निजी कर्मचारी, रामनगर कॉलोनी में रेलवे कर्मचारी, जनता कॉलोनी का बिजनेसमैन, गांधी नगर की बुजुर्ग, इंद्रा कॉलोनी में मोखरा निजी कंपनी का कर्मचारी, काठमंडी का बिजनेसमैन, सेक्टर दो का छात्र, सेक्टर एक पीजीआईएमएस की महिला कर्मचारी आदि संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें