फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरमे के अच्छे उत्पादन के लिए 15 मई से पहले बिजाई करें किसान 

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। सरसों व गेहूं फसल की कटाई के साथ ही किसान नरमे की बिजाई में लग गए हैं । क्षेत्र में ज्यादातर किसान बीटी नरमे की बिजाई कर रहे हैं। ऐसे में कॉटन विशेषज्ञ की बात मानें तो किसानों को अच्छी पैदावार के लिए बिजाई के समय का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। उनके अनुसार अच्छी पैदावार के लिए 15 मई से पहले बिजाई करना फायदेमंद है इसके बाद दिनों-दिन की गई देरी से पैदावार में कमी आती है। वहीं इसके साथ उचित बीज चयन, उचित पोषक तत्व, उचित देखभाल व अनुकूल मौसम भी बंपर पैदावार के लिए महत्वपूर्ण रोल अदा करता है । बता दें कि गत वर्ष जिला के करीब 2 लाख 8 हजार हेक्टेयर में नरमे की खेती की गई थी । इस वर्ष अच्छा भाव रहने के कारण जिला में सफेद सोने का रकबा बढ़ सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीओ कृषि विभाग डॉ. सुखदेव सिंह कंबोज ने बताया कि सफेद सोने की खेती करने वाले किसान अकसर शुरू से ही छोटी-छोटी गलतियां करता है जिस कारण उत्पादन में गिरावट आ जाती है । उचित समय यानि 15 मई से पहले बिजाई के साथ-साथ कुछ अन्य जरूरी बातें है जिनका ध्यान रखकर अच्छी पैदावार ली जा सकती है । 
विज्ञापन

इन बातों का ध्यान रखें किसान
(क) सबसे पहले जमीन व पानी के अनुसार बीज का चुनाव करें । बीटी कॉटन की कुछ किस्में हल्के पानी व हल्की मिट्टी में बढ़िया पैदावार नहीं देती । कृषि विभाग व विश्वविद्यालय द्वारा सिफारिश की गई किस्मों का चयन कर लें । सरकार द्वारा अनुमोदित किस्मों की ही बिजाई करें ।
(ख) नरमें की बिजाई से पहले खेत तैयार करते समय, सबसे पहले अच्छी जुताई करें, उसके बाद दो बार रोनी यानि पानी लगाएं ताकि उचित नमी की मात्रा बनी रहे। इससे न केवल उगाव बेहतर होगा, ब्लकि तापमान बढ़ने की स्थिती में पौधे जलने की समस्या भी नहीं आऐगी।   
विज्ञापन

 (ग) बेलेंस फर्टिलाइजर व पोषक तत्व सही समय दें । कुछ ऐसे तत्व है जिन्हें पौधे की जड़ में डालना जरूरी है इसलिए बिजाई से पहले ही डाल दें । नरमे में पोटाश बेहद जरूरी है , किसान इस ओर ध्यान नहीं देते ।  45 किलोग्राम यूरिया, 25 किलोग्राम पोटाश व 10 किलोग्राम जिंक जरूर दें । 
 (घ) खेत में पौधों की संख्या एक अनुसार रखें ऐसा न हो की खेत में कहीं ज्यादा पौधे हो ओर कहीं न बराबर । एक एकड़ में नरमे के 5400 से 5500 पौधे जरूरी है ।
(ड़) पहला पानी जितना हो सके देरी से दें। इससे पौधे की जड़ अधिक गहराई तक जाएगी, उसकी जड़ जितनी गहरी होगी पौधा उतना ही अच्छे से बढ़वार लेगा। पानी देने के समय की पहचान करने के लिए सुबह खेत में जाकर देखने पर पौधे मुरझाए हुए मिलें तो आप पानी लगा सकते हैं ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें