फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलित जूनियर इंजीनियरों का ऐलान एक नवंबर तक नहीं पकड़ेगी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलित जूनियर इंजीनियर्स का एलान, एक नवंबर तक नहीं पकड़ेंगे बिजली चोरी
विज्ञापन

- तीन दिन से चली आ रही काम बंद हड़ताल स्थगित, दो अक्तूबर से पंचकूला में होगा सामूहिक उपवास
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा स्टेट बिजली निगम डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के बैनर तले तीन दिन से बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर्स की चल रही काम बंद हड़ताल बुधवार शाम को स्थगित कर दी गई। एसोसिएशन की राज्य स्तरीय इकाई में बैठक में चरणबद्ध आंदोलन का फैसला लिया गया। इसके तहत एक नवंबर तक कोई भी जेई बिजली चोरी नहीं पकड़ेगा। वहीं दो अक्तूबर से पंचकूला में मुख्यमंत्री के आवास के सामने सामूहिक उपवास शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जूनियर इंजीनियर एसडीओ पद पर पदोन्नति का कोटा 35 फीसदी के बजाए 50 फीसदी करने की मांग पर अड़े हैं। बुधवार को एसोसिएशन की बैठक स्थानीय होटल में हुई। जिसमें जनता की परेशानी के मद्देनजर काम बंद हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही क्रमबद्ध आंदोलन का फैसला लिया। इसके तहत 27 सितंबर से एक नवंबर तक एसोसिएशन का कोई भी सदस्य न तो कोई बिजली चोरी पकड़ेगा और न चेकिंग रिपोर्ट देगा। दो से 30 अक्तूबर तक सत्याग्रह आंदोलन के रूप में प्रत्येक सर्किल से प्रतिदिन कम से कम ग्यारह साथी शक्ति भवन पंचकूला में सामूहिक उपवास करेंगे। इसके बाद भी यदि सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की तो दो नवंबर को पूरे प्रदेश के जूनियर इंजीनियर मुख्यमंत्री के आवास के सामने एक दिवसीय उपवास रखकर रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें