फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

चरखी दादरी।
ताइक्वांडो खेल संघ के तत्वावधान ग्रेवाल स्पोर्ट्स एकेडमी निकट डेरा वाली धर्मशाला परिसर में सोमवार को दूसरी जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेल स्पर्धा का आयोजन में किया गया। इसकी अध्यक्षता बलराम गुप्ता ने की। कार्यक्रम में बलराम सिंह साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मार्गदर्शन कोच ओमप्रकाश ग्रेवाल ने किया। प्रधान सुदेश वर्मा ने बताया कि इस दौरान जिले भर के अलग अलग क्षेत्रों से करीब 165 बच्चों ने इसमें सहभागिता की। प्रतियोगिता में ग्रेवाल स्पोर्ट्स एकेडमी, एमडी सीनियर स्कूल जावा, जीके हाई स्कूल समसपुर, डीजीपीएस सांवड़, श्रीराम पब्लिक स्कूल बौंद, बाल विहार पब्लिक स्कूल सांवड के प्रतिभागियों ने दम खम दिखाया। इसमें ग्रेवाल स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी हर वर्ग में अव्वल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समर सैनी, मंयक, अनिकेत, आर्यन वर्मा मंगल, नवदीप, रितिक, मोहित, भूपेंद्र, पीयूष, कार्तिक, हर्षित, अभिषेक, दीपक, पायल, रिद्धी, वर्मा, किरण, मुस्कान, सिमरन, कोमल, अंजू, कोमल, मुस्कान, पिंकी, पूजा ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। वहीं दीपक, अभिषेक, अभिनव, जतिन, अंकित, चिराग, मंगल, गौरव, प्रिंस, चेतन, मोहन, रितिका, कोमल, निशू ने रजत पदक अपने नाम किए। पवन, कृष, शुभम, सौरव, निखिल, काव्यांश, आदित्य, भावना आदि ने कांस्य पदक प्राप्त किए। इसके अलावा शहीद स्मृति मंच के पदाधिकारियों ने होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर रोशनी शर्मा पूर्व बीईईओ, अनिता लुहाच, अनिल ग्रोवर, विक्रम डाला, डीपी राजेंद्र बूरा, डीपी शीशराम, कोच अरुण कुमार, सतीश यादव, दिनेश राजस्थानी, मनोहर लाल मनोचा, सुनिता देवी, बाला देवी, गोपाल सैनी, मनीष, बंटी, मास्टर राजेश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें