फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता की विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता की विजेता सम्मानित
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव आदमपुर डाढ़ी के खेल मैदान में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नेहा पुत्री सोमबीर सिंह को एशियाई सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। इससे पहले गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने नेहा का जोरदार स्वागत किया। नेहा ने थाईलैंड के बैंकॉक में हुई एशियाई तीन दिवसीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में 38 किलो ग्राम भार वर्ग में मंगोलिया की पहलवान को पराजित किया। नेहा की उपलब्धि पर द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फौगाट व खेल निदेशक के पीए केसी शर्मा ने बधाई दी। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में चरखी दादरी कुश्ती संघ प्रधान चांद पहलवान बिठलिया ने भी शिरकत की और महिला पहलवान को सम्मानित किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता क्षेत्र के सबसे ज्यादा बुजुर्ग जुगलाल पूनिया ने किया। समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि उदय सिंह मुन्ना सरपंच खानपुर खुर्द ने शिरकत की। इस दौरान चार गांव प्रधान जगदीश बलाली, डीएसओ जयसिंह पिलानिया, कोच रमेश फौगाट, प्राचार्य प्रवेश धनखड़, प्रीतम चेयरमैन, राजेंद्र चेयरमैन, विक्की कोच, कृष्ण कोच, धीरज कोच, युथ कांग्रेस हलका अध्यक्ष अमित बजाड़, रवि सरपंच आदमपुर, अमित सरपंच बलाली, छाजू सरपंच, आचार्य देवी सिंह, अनिल प्रधान, पूर्ण पहलवान, कन्या कॉलेज उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह, धूप सिंह, सतबीर, मूरी पहलवान,संजय प्रधान आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें