फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में बनेगा 100 बेड का स्पोर्ट्स हॉस्टल

Sat, 16 Apr 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
हॉकी चैंपियनशिप। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एमडीयू के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। स्थानीय खिलाड़ियों के साथ-साथ बाहरी खिलाड़ियों को भी आवास के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। एमडीयू ने इसके लिए कवायद शुरू करते हुए स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल एमडीयू में अभी तक स्पोर्ट्स हॉस्टल की सुविधा नहीं थी। ऐसे में ज्यादा समस्या बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को होती थी। कोई भी प्रतियोगिता होने पर उन्हें गर्ल्स या बॉयज हॉस्टल में रोकना पड़ता था, लेकिन कई बार खिलाड़ियों को वहां पर भी रहने की सुविधा नहीं मिल पाती थी और आवास के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। इसके अलावा स्थानीय खिलाड़ियों को भी समस्या रहती थी।

उन्हें दूर-दूर के गांवों से प्रेक्टिस के लिए आना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके लिए 90 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। इस बजट से लगभग 100 बेड का हॉस्टल तैयार किया जाएगा, जिसमें कोई भी खिलाड़ी रुक सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सत्र तक हॉस्टल का काम पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन



हॉस्टल के लिए लंबे समय से खेल विभाग प्रयास कर रहा था। स्पोर्ट्स हॉस्टल बनने से खिलाड़ियों कोई परेशानी नहीं होगी और उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। 
विज्ञापन

- जेएस दहिया, एक्सईएन, एमडीयू।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें