फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रथम हरियाणा एनसीसी बटालियन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

विज्ञापन
29सीटीके22...फर्स्ट हरियाणा एनसीसी बटालियन रोहतक द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे ग्रुप
विज्ञापन
रोहतक। प्रथम हरियाणा एनसीसी बटालियन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम कमान अधिकारी कर्नल केएस बुधवार व प्रशासनिक अधिकारी कर्नल मनबीर सिंह धनखड़ के नेतृत्व में किया गया। इस दस दिवसीय एटीसी-148 शिविर में प्रथम हरियाणा एनसीसी बटालियन के तहत आने वाले विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के 580 कैडेट्स ने भाग लिया।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर हरबीर सिंह ने शिविर में पहुंचकर एनसीसी कैडेट्स का मार्गदर्शन किया। यहां विभिन्न प्रतियोगिताओं में सराहनीय कार्य करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रशासनिक अधिकारी कर्नल मनबीर सिंह धनखड़ ने सभी एनसीसी कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स को अपने कर्तव्य के पथ पर कर्तव्यबद्ध होते हुए सेवा, समर्पण के भाव के साथ तत्परता से अपना कार्य पूरा करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर सूबेदार मेजर अमरजीत, एएनओ, पीआई स्टाफ, जीसीआई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें