रोहतक। पर्यावरण के प्रति नई पीढ़ी जिम्मेदारी समझने लगी है। इसी कड़ी में प्रांजल कौशिक ने पौधा लगाकर अपना 14वां जन्मदिन मनाया। सतीश प्रकाश पहरावर ने पोती के इस प्रयास के लिए उसे सराहा। प्रांजल ने बताया कि पौधरोपण की प्रेरणा अपने दादा सतीश प्रकाश से मिली है। उन्होंने गांव में अनेक पेड़ लगाए हैं। उनकी देखभाल भी करते हैं। अपने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें पेड़-पौधे जरूर लगाने चाहिए। अपने जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़कर रक्तदान, पौधरोपण, नेत्रदान सामाजिक कार्य करने चाहिए।