फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित गोदारा गैंग की स्कूल संचालक को धमकी: ऑडियो मैसेज कर मांगी रंगदारी; कहा-मिलकर चलोगे तो अच्छा रहेगा

Thu, 30 Apr 2026 10:13 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक

सार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को स्कूल संचालक के पास व्हाट्सएप पर एक ऑडियो मैसेज आया। मैसेज में कहा गया कि वे रोहित गोदारा गैंग से बोल रहे हैं। दो करोड़ चाहिए।
विज्ञापन
Haryana Crime - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे ने निजी स्कूल संचालक डॉ. अशोक से दो करोड़ की रंगदारी मांगी है। व्हाट्सएप पर भेजे गए ऑडियो मैसेज में बदमाश ने कहा है कि मिलकर चलोगे तो अच्छा रहेगा। नंबर पर कॉल कर लेना। पीड़ित ने अर्बन एस्टेट थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। धमकी के बाद पुलिस ने परिवार को दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए हैं। अकादमी के बाहर पीसीआर भी तैनात की गई है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को स्कूल संचालक के पास व्हाट्सएप पर एक ऑडियो मैसेज आया। मैसेज में कहा गया कि वे रोहित गोदारा गैंग से बोल रहे हैं। दो करोड़ चाहिए। मिलकर चलोगे तो अच्छा रहेगा। दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल कर लेना।

स्कूल संचालक ने पुलिस के आला अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करवाया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत संचालक को पुलिस सुरक्षा दे दी। दो सुरक्षाकर्मी अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र स्थित अकादमी व घर पर तैनात किए गए। पूरे मामले में जब स्कूल संचालक से बात की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


गोदारा गैंग ने फरवरी में व्यापारी नेता व पूर्व विधायक से मांगी थी रंगदारी
रोहित गोदारा गैंग सोनीपत, झज्जर व रोहतक में रंगदारी मांगने के लिए धमकी भरे कॉल व ऑडियो मैसेज भेज रहा है। फरवरी में व्यापारी नेता हेमंत बख्शी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। 10 फरवरी को महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू से चंडीगढ़ में रोहित गोदारा गैंग के नाम से ही पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। इसकी रोहतक में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। अब तक दोनों मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें