फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने रोडवेज बस चालक को पीटा

Tue, 08 Oct 2013 09:56 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में नगर के रोहतक रेलवे फाटक के पास मंगलवार को रोडवेज बस और ऑल्टो कार की टक्कर हो गई। इस पर कार सवार युवकों ने रोडवेज बस चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए रोडवेज बस चालकों ने बसों को सड़क पर खड़ा कर रोड जाम कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चरखी दादरी रोडवेज बस डिपो का चालक सुनील कुमार करीब चार बजे बस लेकर चरखी दादरी से बेरी जा रहा था। रोहतक रेलवे फाटक के पास पहुंचने पर सामने से आ रही ऑल्टो कार से बस की टक्कर हो गई। इसपर कार में सवार युवकों ने बस चालक सुनील कुमार पर हमला बोल दिया। जिससे उसे गहरी चोटें आई।
विज्ञापन


झगड़ा होते देख कई वाहन चालक  इकट्ठा हो गए। उन्होंने बस चालक सुनील कुमार को हमलावरों के चंगुल से छुड़वाया। बस परिचालक ने घटना की सूचना चरखी दादरी रोडवेज प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर अन्य रोडवेज कर्मी भी मौके पर पहुंच गए लेकिन इससे पूर्व ही कार सवार कार मौके पर  छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए रोडवेज कर्मियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए बसों को बीच सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। इसी बीच सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रोडवेज कर्मियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर रोडवेज कर्मी शांत हुए और उन्होंने जाम खोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें