फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: दिवाली की खुशी मातम में बदली, बुझा घर का चिराग, ट्रेन से गिरने से हुई मौत

Sun, 12 Nov 2023 11:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

आशंका है कि ट्रैक बदलते समय गिरने से यह हादसा हुआ होगा। बहरहाल, जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में झज्जर रोड पर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के रौनक (35) के रूप में हुई है। दरअसल, आज सुबह जीआरपी को सूचना मिली थी कि स्टेशन से कुछ दूरी पर शहर के झज्जर रोड ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि नाक और मुंह से खून निकल रहा था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह किस ट्रेन में सफर कर रहा था।

विज्ञापन


जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। साथ ही रौनक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक देर रात ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि रौनक ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा होगा। ओवरब्रिज के नीचे कैंचियां लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें