फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क शराब पी रहे युवकों को कार हटाने को कहा पीटा, मौत

Sun, 30 Apr 2017 01:06 AM IST
rewari
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। बीच सड़क कार खड़ी कर शराब पी रहे युवकों से कार हटाने के लिए कहना एक युवक को भारी पड़ गया । सात दिन पहले इस मारपीट में घायल हुए युवक अमित कुमार की शनिवार को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने अमित कुमार के दोस्त की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भटसाना निवासी विकास ने बताया कि बीती 22 अप्रैल देर रात वह कार से गांव खरखड़ा निवासी अमित कुमार को घर छोड़ने के लिए जा रहा था। अभी वे ढाणी मुनीराम के पास पहुंचे थे कि बीच सड़क पर कुछ युवक कार खड़ी कर शराब बीते दिखे।      
विज्ञापन


विकास ने बताया कि उन्होंने शराब पी रहे युवकों से गाड़ी रास्ते से हटाने के लिए कहा। इसी बात पर युवकों ने लाठी-डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। जमकर हुई पिटाई से अमित गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद हालत गंभीर होने के चलते उसे गुुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कर कराया गया जहां शनिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने विकास की शिकायत पर ततापुर खालसा निवासी पंकज, अलावलपुर निवासी रवि, धारूहेड़ा निवासी विकास, भटसाना निवासी दीपक, भीम, योगेश, अवधेश, कच्छु उर्फ सचिन, राजू और बिशु, संगवाड़ी निवासी मोहित, सैदपुर निवासी संजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा थाना से एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार एक दर्जन युवकों पर हत्या करने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें