फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवाओं ने आवागमन खर्च से राहत देने की मांग की

Sat, 23 May 2026 07:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बैठक के दौरान एकजुट युवा। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बेरोजगार युवाओं और युवतियों ने बैठक में रोजगार से जुड़ी समस्याओं को उठाया। मॉडल टाउन स्थित शिव चौक के पास हुई बैठक में युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू के नाम पर ली जाने वाली आवेदन फीस और आवागमन खर्च से राहत देने की मांग की।
बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता प्रधान अशोक, कोर कमेटी सदस्य महेश कौशिक और बीके राम सिंह का युवाओं ने स्वागत किया। युवाओं ने कहा कि नौकरी पाने के लिए उन्हें कई पदों पर आवेदन करने पड़ते हैं जिससे आवेदन फीस और यात्रा खर्च का भारी आर्थिक बोझ परिवारों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

युवाओं ने मांग रखी कि एसएससी की तर्ज पर केंद्र और हरियाणा की प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके। साथ ही बेरोजगार युवाओं को आवेदन फीस में पूर्ण छूट, परीक्षा और इंटरव्यू के लिए बस, ट्रेन और हवाई यात्रा में मुफ्त सुविधा तथा निजी वाहनों पर टोल टैक्स माफी देने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए छोटे उद्योग लगाने वालों को 20 लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण और उच्च शिक्षित युवाओं को उद्योग स्थापना के लिए 20 करोड़ रुपये तक कम ब्याज दर पर ऋण देने की मांग भी उठी। प्रधान अशोक ने कहा कि युवाओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान तक जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें