संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। एनएच- 48 के सर्विस लेन पर कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निखरी निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव निखरी निवासी राजेश ने बताया कि शनिवार को वह अपने छोटे भाई नरेंद्र के साथ जरूरी काम से गांव खिजूरी जा रहे थे। बाइक राजेश चला रहा था।
रात 8 बजे जब वह लौट रहे थे तो एनएच- 48 सर्विस लेन पर पीछे से एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में छोटा भाई नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।