फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक ने फंदे से लटककर लगाकर दी जान

Sun, 12 Jul 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव खड़गवास में शुक्रवार रात गुगन कुमार (23) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह दो बहनों का इकलौता भाई था और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। घर में गुगन और उसकी मां ही रहते थे।
विज्ञापन

आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस को कमरे की दीवार पर एक संदेश लिखा हुआ मिला। इसमें पागल प्रेमी... आशु, माई जान आई लव यू लिखा था। इस संदेश के आधार पर पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़े पहलू की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

गुगन ही घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था। पिता की मृत्यु के बाद वह अपनी मां की देखभाल करने के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार चला रहा था।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों, परिचितों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें