फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फदनी में निकाली योग जागरण यात्रा, ग्रामीणों को योग अपनाने का दिया संदेश

Wed, 10 Jun 2026 03:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
यात्रा के दौरान एकजुट ग्रामीण। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। आयुष योग विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में गांव और योगशालाओं में योग जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। गांव फदनी की योगशाला में आयुष योग सहायक पिंकी यादव के नेतृत्व में योग जागरण यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा से पहले बच्चों को योगाभ्यास कराया गया जिसके बाद लगभग 60 बच्चों और मातृशक्ति ने इसमें भाग लिया। योग जागरण यात्रा योगशाला से शुरू होकर गांव के विभिन्न चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।
यात्रा में शामिल योग साधकों ने हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर ग्रामीणों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। योग जागरण यात्रा में रश्मि, दया, बसंती, अनचाही, ओमबत्ती, जगदीश, तेजराम, मास्टर मदन, यशिका, अंशु, डुग्गू, भावना, ध्रुव, नमन, हर्ष, नितिन और राहुल सहित अनेक योग साधकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

योगाचार्य राकेश छिल्लर ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति लोगों को जागरूक करना और योग को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि योग मानव जीवन के शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक विकास का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें