फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बदहाल सड़कों की 6.50 करोड़ रुपयेे से सुधरेगी दशा

Wed, 10 Jun 2026 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सड़क की बदहाल दशा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सड़कों की दशा सुधारने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इस पर करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। सबसे बड़ी परियोजनाओं में जाटूसाना खंड के गांव फलावास से हांसावास तक लिंक सड़क निर्माण तथा डहीना खंड के गांव डहीना से गोठड़ा टप्पा डहीना तक सड़क निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

साथ ही फलावास-हांसावास मार्ग पर 1 करोड़ 56 लाख रुपये और डहीना-गोठड़ा टप्पा डहीना मार्ग पर 1 करोड़ 88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और कृषि तथा अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा गांव सीहा और फतेहपुरी टप्पा डहीना क्षेत्र में भी सड़क निर्माण के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए गए हैं। डहीना ब्लॉक के गांव सीहा में जोहड़ की ढाणी से बगदड़ा की ढाणी तक सड़क निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 49 लाख 12 हजार 558 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

वहीं, गांव फतेहपुरी टप्पा दहिना से नांगल तक लिंक रोड के निर्माण पर 84 लाख 9 हजार 761 रुपये खर्च होने का अनुमान है। इन दोनों सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
गांव दरौली में भी सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई है। यहां प्रताप नंबरदार के खेत से पूरण सिंह के ट्यूबवेल तक सड़क बनाई जाएगी। इस परियोजना पर लगभग 31 लाख 49 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण से किसानों और ग्रामीणों को खेतों तक पहुंचने में आसानी होगी तथा बरसात के दौरान होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।





नाहड़ ब्लॉक की सड़कें भी होंगी चकाचक



नाहड़ और जाटूसाना ब्लॉक में भी सड़क निर्माण कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। नाहड़ ब्लॉक के गांव नया गांव में खाते मंदिर से बाबा जोगी मंदिर तक सड़क निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 70 लाख 71 हजार रुपये निर्धारित की गई है। सड़क बनने से धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी और ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा।





जाटूसाना ब्लॉक की सड़कों की सुधरेगी दशा


जाटूसाना ब्लॉक के गांव बोडिया कमालपुर में मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क से टेलीफोन एक्सचेंज तक सड़क निर्माण के लिए भी टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इस परियोजना पर 68 लाख 84 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण से गांव के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन



सड़कों की दशा सुधारने के लिए टेंडर जारी किए हैं। जिन सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वहां का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।



- सत्येंद्र, कार्यकारी अभियंता, पीडब्लयूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें