फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनएसएस कैंप में योग व प्राणायाम कराया

Sun, 11 Jan 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
एनएसएस कैंप में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस कैंप के दूसरे दिन की गतिविधियों का शुभारंभ योग व प्राणायाम के साथ किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव कैंप में विशेष तौर पर पहुंची तथा सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयंसेविकाओं को कहा कि इस तरह के कैंप न केवल हमारे शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक हैं बल्कि परस्पर सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं। एनएसएस एडवाइजरी कमेटी की सदस्य डॉ. सुनीता ने भी स्वयं सेविकाओं को संबोधित किया तथा समाज में चल रहे विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखे।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी व डॉ. रेनू ने बताया कि कैंप के दूसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर व उसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया तथा सांयकालीन सत्र में जागरूकता संबंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेल गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें सभी स्वयं सेविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें