फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी-धारूहेड़ा बाईपास पर पानी निकासी का उठाया मुद्दा

Sun, 11 Jan 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। तिजारा विधायक महंत बालक नाथ ने रविवार को भिवाड़ी के रिको गेस्ट हाउस में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान यूआईटी और हाउसिंग बोर्ड से जुड़ी शिकायतों का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। भिवाड़ी-धारूहेड़ा बाईपास पर पानी निकासी का मुद्दा भी उठा।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि हरियाणा की ओर से रैंप बनाए जाने के कारण बाईपास में जलभराव हो जाता है। इससे भिवाड़ी आने-जाने में लोगों को भारी परेशानी होती है। इस वजह से यात्री वैकल्पिक मार्ग के रूप में खानपुर चौक से धारूहेड़ा जाने वाले लिंक रोड का उपयोग कर रहे हैं।
इस लिंक रोड की चौड़ाई कम होने के कारण दो गाड़ियां आसानी से क्रॉस नहीं हो पातीं, जिससे जाम और असुविधा बनी रहती है। भाजपा मंडल भिवाड़ी के आईटी सेल अध्यक्ष दिनेश बेदी ने इस समस्या को लेकर विधायक महंत बालक नाथ के समक्ष लिखित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह रोड राजस्थान में लगभग 800 मीटर लंबी है, जिसकी वास्तविक चौड़ाई बीड़ा द्वारा मात्र 3 मीटर बनाई गई है, जबकि कागजों में इसे 18 मीटर चौड़ी दिखाया गया है। मांग की कि यदि इस रोड को चौड़ा कर दिया जाए तो भिवाड़ी-धारूहेड़ा की जनता को बाईपास बंद होने पर भी सुगम आवागमन मिल सकेगा।
विज्ञापन

विधायक महंत बालक नाथ ने आश्वासन दिया कि लिंक रोड को चौड़ा करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसका निर्माण कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें