फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 80 मीटर बाधा दौड़ में यश निर्बाध दौड़े

Tue, 16 Dec 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जिला प्रमुख मनोज यादव ने यश को सम्मानित करते। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : सीमा संयोजकता बैठक के दौरान मौजूद दोनो देशाें के अ​धिकारी व अन्य।
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव हरजीपुर निवासी यश ने हरियाणा ओपन किड्स एथलेटिक चैंपियनशिप के स्टेट लेवल अंडर-12 वर्ग में 80 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद जब यश अपने गांव हरजीपुर पहुंचे तो ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रमुख मनोज यादव ने यश को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मनोज यादव ने कहा कि यश ने कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव रखी है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आगे चलकर यश न केवल जिले बल्कि देश का नाम भी रोशन करेगा। कार्यक्रम के दौरान गांववासियों ने जिला प्रमुख मनोज यादव का भी फूल मालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस अवसर पर खेल और शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

समारोह में सुभाष सरपंच धामलवास, राजीव यादव, अरविंद यादव, सुबेदार कृष्ण कुमार, रघुनाथ थानेदार, सरपंच सुरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच रामचंद्र, नंबरदार गजराज सिंह, परमजीत सिंह, सुरेश कुमार, सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यश की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उसे आगे भी कड़ी मेहनत कर और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें