फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संगठन ने वार म्यूजियम की बदहाली बताई

Tue, 16 Dec 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
वार म्यूजियम की बदहाली को लेकर जानकारी देते पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के पदाधिकारी। स्रोत : संगठ
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलने कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने वार म्यूजियम की खस्ताहाल को लेकर गहरी चिंता जताई।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वार म्यूजियम ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है लेकिन रखरखाव के अभाव में इसकी स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। भवन में टूट-फूट, साफ-सफाई की कमी और आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। आगंतुकों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि म्यूजियम को रोजाना खोला जाए, ताकि आमजन, छात्र और पर्यटक इसका अवलोकन कर सकें। वर्तमान में म्यूजियम के अनियमित संचालन से लोगों को इतिहास से जुड़ने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें