फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मासिक बैठक में यादव कल्याण सभा ने की कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
फोटो : 6मासिक बैठक में बातचीत करते संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की कार्यकारिणी की मासिक बैठक गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्री कृष्ण भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान रामबीर यादव ने की।
विज्ञापन

सभा के प्रवक्ता प्रो. सतीश यादव ने जानकारी दी कि बैठक की शुरुआत जनरल सेक्रेटरी जसवंत सिंह यादव द्वारा की गई जिन्होंने पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि कर आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की रूपरेखा प्रस्तुत की।
बैठक में संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों की गतिविधियों की समीक्षा की गई और समाजहित में चल रहे अभियानों को गति देने पर बल दिया गया। प्रधान रामबीर यादव ने कहा कि यादव कल्याण सभा का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, एकता और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगामी माह में शिक्षा प्रोत्साहन समारोह और रक्तदान शिविर आयोजित करने की योजना है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता के लिए विशेष फंड बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें