फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीएचसी नाहड़ में एक्स-रे मशीन तीन माह से खराब

Sun, 13 Jul 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 14नाहड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद - फोटो : थाना उत्तर के निकट ठेले वाले को चप्पलों से पीटती महिला।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नाहड़ में एक्स-रे मशीन तीन माह से खराब है जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें निजी पैथालाॅजी में अधिक पैसे खर्च कर एक्स-रे करवाना पड़ रहा है।
सीएचसी में पिछले वर्ष नई एक्स-रे मशीन लगाई गई थी जो तीन माह से खराब पड़ी है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से एक्स-रे मशीन को जल्द ठीक करवाने की मांग की है है।
विज्ञापन

एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को एक्सरे कराने के लिए कोसली, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, दादरी स्थित निजी पैथालाजी सेंटर में जाना पड़ता है। जहां मरीजों को समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।
सीएचसी नाहड़ के अंतर्गत पांच पीएचसी और लगभग 56 गांव आते हैं। सीएचसी में एक्सरे मशीन खराब होने के कारण इन सभी गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के सरपंच महेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र नदिया, पूर्व सरपंच प्रदीप शेखावत, पूर्व पंच सुरेंद्र यादव, नेहरूगढ़ सरपंच आशीष कुमार, पार्षद विनोद कुमार ने उच्च अधिकारियों से जल्द एक्स-रे मशीन ठीक करवाने की मांग की है।
कहा कि यह सुविधा होनी बहुत जरूरी है, ताकि आमजनों को ज्यादा पैसा ना खर्च करने पड़े।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ में एंटी रेबीज इंजेक्शन के साथ-साथ दवाइयों की भी कमी है। सरपंच खुद अधिकारियों से मिलकर स्टाफ व सीएचसी में जरूरत के सामान के बारे में अवगत करवा चुके हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन


वर्जन:
मशीन तीन माह से खराब है। मशीन को ठीक कराने के लिए विभाग को लिखा जा चुका है। जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। डॉक्टर सचिन शर्मा, इंचार्ज, नाहड़ सीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें