वेतन वृद्धि और सुविधाओं की मांग को लेकर एकजुट श्रमिक। संवाद
भिवाड़ी। चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह बीकेटी इंडस्ट्रीज चौपानकी, यूबी बियर कंपनी और एसआरएफ कंपनी मटिला के कर्मचारी धरने पर बैठ गए। श्रमिकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और गेट पर ही बैठ रहे। एसआरएफ कंपनी के प्रबंधन ने श्रमिकों को समझाकर एक घंटे में अंदर बुला लिया।
हालांकि बीकेटी इंडस्ट्रीज और यूबी बियर कंपनी में धरना जारी रहा। दोनों कंपनियों के गेट के बाहर बड़ी संख्या में मजदूर बैठे रहे। कंपनी प्रबंधन की ओर से किसी प्रकार की औपचारिक वार्ता नहीं हुई। शाम तक दोनों कंपनियों के प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।
इन मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं कर्मी
श्रमिक वेतन में उचित वृद्धि की जाए
ओवरटाइम पर डबल भुगतान हो
कैंटीन में खाने की गुणवत्ता में सुधार
मैनेजमेंट के व्यवहार में सुधार की मांग