फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यालय विजिट का शेड्यूल डीईईओ कार्यालय भेजने के निर्देश

विज्ञापन
डायट में निपुण हरियाणा मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में बैठे शिक्षक। स्रोत: ​विभाग 
विज्ञापन
रेवाड़ी। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार दहिया की अध्यक्षता में डायट में एबीआरसी बीआरसी व डीएसटी सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में सभी बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विभागीय दिशा-निर्देशों के पूर्ण पालन और नियमित एवं सटीक रिपोर्टिंग के निर्देश दिए।
साथ ही एबीआरसी, बीआरसी को विद्यालय विजिट का शेड्यूल बीईओ के माध्यम से शीघ्र डीईईओ कार्यालय में भेजने के लिए कहा। वहीं अनुलग्नक-4 में कक्षा तत्परता स्किल पासबुक को समयबद्ध एवं सही ढंग से भरने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की समीक्षा 30 अप्रैल और 20 मई को दो चरणों में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें