फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गड्ढों को भरने और सड़क के दोनों ओर सफाई का कार्य शुरू

विज्ञापन
बुलडोजर से सड़क के किनारे जमी गंदगी को साफ करते कर्मचारी। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
धारूहेड़ा। खरखड़ा में बनाे मार्ग की बदहाल स्थिति को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मार्ग पर गड्ढों को भरने और सड़क के दोनों ओर सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क की बदहाल स्थिति के कारण न केवल आमजन बल्कि आईटीआई और पुलिस कार्यालय आने-जाने वाले अधिकारी व विद्यार्थी भी काफी परेशान हो रहे थे। सफाई और मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
गांव खरखड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जब तक सड़क का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण नहीं होता और साथ ही दोनों तरफ के नालों व ग्रीन बेल्ट की नियमित सफाई नहीं की जाती, तब तक लोगों को राहत नहीं मिलेगी और हर वक्त बड़ा हादसा होने का डर बना रहेगा।
गांववासियों ने उम्मीद जताई है कि अधिकारियों की ओर से यह सुधारात्मक कदम स्थायी रूप से मार्ग की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करेगा और भविष्य में भी इस महत्वपूर्ण सड़क का रखरखाव नियमित रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें